वित्तीय अनुवाद की आवश्यकता

Author(s): डॉ. मुक्ता वाणी

Abstract:

आज के वैश्विक आर्थिक युग में अनुवाद का महत्व अत्यंत बढ़ गया है। विशेष रूप से वित्तीय क्षेत्र (Financial Sector) में अनुवाद की भूमिका अत्यधिक संवेदनशील और निर्णायक होती है। जब बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, बैंक, निवेश संस्थान, बीमा एजेंसियाँ, और सरकारी संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते हैं, तब उन्हें विभिन्न भाषाओं में वित्तीय दस्तावेजों का सटीक अनुवाद आवश्यक होता है। इसी सटीकता और विशेषज्ञता की प्रक्रिया को वित्तीय अनुवाद कहा जाता है। वित्तीय अनुवाद का उद्देश्य केवल शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं होता, बल्कि उसमें निहित अर्थ, संदर्भ, वित्तीय शब्दावली और कानूनी अनुपालन को सही रूप में प्रस्तुत करना होता है।

PDF URL: View Article in PDF