Author(s): प्रिया, डॉ हिमानी यादव
Abstract:
मनुष्य का जीवन सजगता एवं आध्यात्मिकता का जीवंत उदाहरण है, किन्तुं वर्तमान समय में मनुष्य ने अपने जीवन को भौतिकता के जाल में बाँध दिया है जिससे उसकी सजगता एवं आध्यात्मिकता विलुप्त सी होती जा रही है। जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिये चेतना तथा जीवन में संयम का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। किन्तु वर्तमान समय में व्यक्ति का मन शांत न होकर अशांत अधिक रहने लगा है। इसी मन को नियंत्रित करने के लिए प्राणों के संयमन की आवश्यकता होती है। इन्हीं उपायों को करने के लिये योगशास्त्र में प्राणायाम की चर्चा है। महर्षि पतंजलि ने अपने योगसूत्र में प्राणायाम की व्याख्या की है।
PDF URL: View Article in PDF
