Author(s): अशोका रुइदास, डॉ. पूनम पाण्डेय
Abstract:
पुराण भारतीय ज्ञान परम्परा का अमृतकोश है। जहाँ से भारत के प्राचीन संस्कृति का ज्ञान प्राप्त कर सकते है। प्राचीन काल से वेद, पुराण, उपनिषद ग्रन्थों में भारतीय ज्ञान परम्परा की नदी बहती आ रही है। पुराणों में हम देख सकते हैं कि प्रासाद कैसा होना चाहिये तथा पुरुष को मन्दिर निर्माण कैसे करना चाहिये इससे प्राचीन शिल्पकला का ज्ञान प्राप्त होता है। जिस घर में चित्र की प्रतिष्ठा अधिक रहती है वह घर मंगलमय हो जाते है इससे ज्ञात होता है कि पौराणिक काल में चित्रकला प्रचलित थी। प्राचीन राजाओं के राजनीति के विषय में भी वर्णन प्राप्त होता है। पुराण से अर्थनीति का ज्ञान भी प्राप्त कर सकते है। पुराण में सात द्वीप, नद-नदी, पर्वत के वर्णन से हमें प्राचीन भारत का भौगोलिक ज्ञान प्राप्त होता है। पुराण ग्रन्थों के ज्ञान परम्परा के द्वारा वर्तमान चिकित्सा पद्धति जिसमें न केवल मनुष्य अपि तु पशुओं की चिकित्सा पद्धति के विषय में बताया गया है। पुराणों से प्राचीन भारतीय इतिहास के द्वारा प्राचीन राजाओं एवं राजवंशों का ज्ञान प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है। आयुर्विज्ञान, धर्मतत्त्व, साहित्य, दर्शन, आचार-विचार एवं व्यवहार इत्यादि विषय पुराणों में निहित है।
PDF URL: View Article in PDF
