हठग्रन्थों में योगसाधना के विघ्न और उनके निवारण

Author(s): नितिश कुमार मिश्र

Abstract:

हठयोग भारतीय योगपरम्परा की महत्त्वपूर्ण साधना पद्धति है। "हठयोग' शब्द 'हठ' तथा 'योग' के संयोग से बना है। जिसमें 'ह' को 'सूर्य' तथा 'ठ' को 'चन्द्र का प्रतीक माना गया है। हठयोग के विभिन्न ग्रन्थों में योगाभ्यास के समय उत्पन्न होने वाली बाधाओं, उनके कारणों तथा उनके निवारणों के उपायों का वर्णन प्राप्त होता है। हठयोग के प्रमुख ग्रन्थों में हठयोगप्रदीपिका, हठरत्नावली दत्तात्रेययोगशास्त्र, शिवसंहिता, घेरण्ड संहिता विशेष रूप से उल्लेखनीय है। हठयोग का अध्ययन आसन और प्राणायाम तक ही नहीं सीमित है, इसमें साधक के आचरण, संयम, विघ्नों तथा उनके निवारण का भी महत्त्व है।

PDF URL: View Article in PDF