International Journal of Multidisciplinary Horizon
ISSN: 3049 – 2017
Impact Factor (RJIF): 7.8
Peer Reviewed Journal
Author’s Helpline: +91 – 8368 241 690
Email: [email protected] / [email protected]
ISSN: 3049 – 2017
Impact Factor (RJIF): 7.8
Peer Reviewed Journal
Author’s Helpline: +91 – 8368 241 690
Email: [email protected] / [email protected]
Author(s): डॉ.दीपा आर्या, रितु महरा
शोधसार
यह शोध पत्र महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले आभूषणों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि पारंपरिक भारतीय आभूषण न केवल महिलाओं की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि एक्यूप्रेशर के सिद्धांतों के अनुसार उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं,पारंपरिक भारतीय आभूषण जैसे हार, चूड़ियाँ, पायल, कुंडल, बिछुए, अंगूठी, मांगटीका आदि पहनने से महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
एक्यूप्रेशर के सिद्धांतों के अनुसार, शरीर के विभिन्न हिस्सों पर पहने गए आभूषण संबंधित मेरिडियन बिंदुओं पर लगातार दबाव डालते हैं, जिससे ऊर्जा का प्रवाह संतुलित रहता है और संबंधित अंगों के स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। विभिन्न आभूषणों के विशिष्ट स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे कि कमरबन्ध कमर दर्द और पेट की समस्याओं में लाभकारी होता है, जबकि चूड़ियाँ फेफड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करती हैं। यह शोध पत्र दर्शाता है कि पारंपरिक भारतीय आभूषण न केवल सौंदर्य के प्रतीक हैं, बल्कि एक्यूप्रेशर के सिद्धांतों के अनुसार स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। यह अध्ययन महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक नए दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है।