International Journal of Multidisciplinary Horizon
ISSN: 3049 – 2017
Impact Factor (RJIF): 7.8
Peer Reviewed Journal
Author’s Helpline: +91 – 8368 241 690
Email: [email protected] / [email protected]
ISSN: 3049 – 2017
Impact Factor (RJIF): 7.8
Peer Reviewed Journal
Author’s Helpline: +91 – 8368 241 690
Email: [email protected] / [email protected]
Author(s): मनोज कुमार पांडेय, डॉ. शिवदत्त आर्य
वर्तमान समय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (Information and Communication Technology—ICT) का युग है। शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में ICT का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाषा शिक्षण भी इससे अछूता नहीं है। ICT के माध्यम से विद्यार्थियों में श्रवण, वाचन (बोलना), पठन तथा लेखन जैसे भाषायी कौशलों का अधिक प्रभावी, रुचिकर एवं स्थायी विकास संभव हुआ है। डिजिटल संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं, भाषा प्रयोगशालाओं, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म, मोबाइल अनुप्रयोगों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता(ArtificialIntelligence) आधारित उपकरणों ने भाषा शिक्षण को अधिक संवादात्मक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाया है। इसमें ICT के प्रमुख उपकरणों, उनके शैक्षिक उपयोग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ, भाषा शिक्षण में ICT के लाभ, चुनौतियाँ तथा भविष्य की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि ICT भाषा अधिगम को अधिक प्रभावी, सुलभ, सहभागी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाती है। उचित प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा डिजिटल साक्षरता के माध्यम से भाषा शिक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।